Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विक्की कौशल की फिल्म ‘भूत’ का ट्रेलर रिलीज

Published

on

Loading

मुंबई। विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत पार्ट वन ‘द हॉन्टेड शिप’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना है। ट्रेलर में कहानी के साथ डर को काफी अच्छे से प्रेजेंट किया गया है।

फिल्म में बस्त‍ियों के बजाय एक हॉन्टेड शिप की कहानी दिखाई गई है। करण जौहर ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक शिप की है जो मौसम खराब होने की वजह से मुंबई के जुहू बीच पर आ जाती है। इस शिप की जांच पड़ताल करने पर पता चलता है कि सी बर्ड नाम की यह शिप हॉन्टेड है।

विक्की कौशल सी बर्ड के सर्वेइंग ऑफिसर पृथ्वी का किरदार निभा रहे हैं। वे शिप के बारे में जानने के लिए उसमें खोजबीन करने जाते हैं, जब उनके साथ कुछ अजीब घटनाएं होती हैं।

फिल्म भानू प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी है। इसमें विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा भी हैं। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अधिकांश सीन गुजरात में शूट किए गए हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending