Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सेल्फी में छुट्टियां मनाते दिखे अर्जुन कपूर

Published

on

Arjun Kapoor

Loading

मुंबई। इन दिनों सेल्फी लेने का भूत हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल में अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की। इसमें वह छुट्टियां मनाते दिखे। अर्जुन (29) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी साझा की।

इस सेल्फी में वह बिना कमीज के दिख रहे हैं। उन्होंने धूप का चश्मा लगाया हुआ है और एकदम बेफ्रिक नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने सेल्फी के साथ लिखा, “हॉलीडे सेल्फी लेने का भूत सवार है। इससे बचना मुश्किल है। आराम फरमाया, ऊर्जा ली और अब तैयार हूं। चलो चलें।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending