Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Street Dancer 3D की कमाई में आई भारी गिरावट, बुधवार को इतना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर  स्टारर ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ अपने पहले वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद थोड़ी स्लो हो गई है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े शेयर किए हैं।

तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- स्ट्रीट डांसर 3 डी की कमाई में अब थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने शुक्रवार को 10.26 करोड़, शनिवार को 13.21 करोड़, रविवार को 17.76 करोड़, सोमवार को 4.65 करोड़, मंगलवार को 3.388 करोड़, बुधवार को 3.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का अब तक का टोटल बिजनेस 53.34 करोड़ है।

फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। मूवी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य रोल में हैं। वरुण  और श्रद्धा के अलावा प्रभुदेवा, नोरा फतेही, सलमान यूसुफ खान, धर्मेश, पुनीत पाठक, राघव जुयाल जैसे माहिर डांस आर्ट‍िस्ट्स भी हैं। मूवी को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending