Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सारा अली खान का ये वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। सारा अली खान दो बैक टू बैक सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब जल्द ही ‘लव आज कल’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

फिल्म में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। फिल्म के ट्रेलर और गाने में सारा काफी हॉट नजर आ रही हैं। इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, सारा ने अपना एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सारा को पहचान पाना काफी मुश्किल है। वीडियो में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में सारा ने लिखा, “पेश है सारा का सारा सारा। चलो इसे ‘हल्का’ बना देते हैं जैसा ये हुआ करता था। साथ ही इसे थोड़ा और ज्यादा हल्का कर देते हैं जैसा ये हुआ करता था। वीडियो और ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट नम्रता पुरोहित को।”

शेयर किए गए वीडियो में बैकग्राउंड में ‘सर जो तेरा चकराए गाना बज रहा है’। पूरे वीडियो में सारा फनी एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वक्र फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही लव आज कल में कार्तिक आर्यन के ऑपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में भी लीड रोल निभाती नजर आएंगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending