Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिशन मंगल के डायरेक्टर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Published

on

Loading

मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर जगन शक्ति को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर के ब्रेन में ब्लड के क्लॉट हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगन शक्ति अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे, तभी अचानक वो चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जगन की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनकी फैमिली भी उनके पास मुंबई आ गई है।

बता दें कि जगन शक्ति ने अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से जगन को काफी सराहना मिली और उनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई। वहीं, इससे पहले उन्होंने आर बाल्की के साथ कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending