Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं रुक रही तानाजी की कमाई की रफ्तार, शुक्रवार को इतना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मूवी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

शुक्रवार को फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। तानाजी के तरण आदर्श के मुताबिक, तानाजी ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने शुक्रवार 24 जनवरी को 5.38 करोड़ का बिजनेस किया।

इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 202.83 हो गया है। तीसरे हफ्ते भी तानाजी का जलवा कायम है। इसी के साथ ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 2020 की पहली फिल्म बन गई है। फिल्म में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending