Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब कैसी है शबाना आजमी की हालत? डॉक्टर ने दी पूरी जानकारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार करीब 4 बजे हुए कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद अनन-फानन में उन्हें एमजीएम-एमसीएच में भर्ती कराया गया बाद में उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में ट्रांसफर कर दिया गया।

क्या कहती है शबाना की मेडिकल रिपोर्ट

केडीएएच में मेडिकल जांच के बाद अस्पताल के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ ने बताया कि शबाना की तबीयत में सुधार है और वे अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्टेबल है।

इससे पहले शबाना आजमी को MGM हॉस्प‍िटल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उनकी जांच की थी। हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ (लेफ्टिनेंट) केआर सालगोत्रा ने बताया कि यहां शबाना आजमी का एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट कराए गए। उन्हें सिर, गर्दन सर्वाइकल स्पाइन, चेहरा और दाईं आंख पर चोटें आई हैं। डॉक्टर ने बताया कि वे होश में थीं और बात कर रही थीं।

 

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending