Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे बॉम्बे पुणे हाइवे पर हुआ है।

खबरों के मुताबिक उनकी कार ट्रक से जा टकराई है जिसमें शबाना को चोट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा खलापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे के बाद शबाना आजमी को पुणे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि एक दिन पहले यानी 17 जनवरी को उनके पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे था। इस मौके पर शबाना आजमी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्रिटी पहुंचे थे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending