Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनु मलिक को मिली बड़ी राहत, MeToo केस हुआ बंद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार अनु मलिक को यौन उत्पीड़न केस में आंशिक रूप से राहत मिल गई है। अनु मलिक के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने की वजह से केस बंद कर दिया गया है। यह केस नेशनल कमिशन फॉर वीमेन (NCW) संभाल रहीं थी और सबूतों के अभाव में केस को टेंपररी बेसिस पर बंद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NCW  की अंडर सेक्रेटरी भरनाली शोम ने 3 जनवरी 2020 को माधुरी मल्होत्रा (हेड, स्टैंर्ड्डस एंड वप्रैक्ट‍िसेज, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) को एक लेटर लिखा था। इस लेटर में उन्होंने सोना महापात्रा के ट्वीट को मेंशन किया था। ट्वीट के मुताबिक कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न की गवाही देने के बावजूद अनु मलिक को नेशनल टेलीविजन पर ब्रॉडकास्ट किए जाने वाले यंगस्टर्स के शो का जज बनाया गया है।

लेटर में आगे लिखा था, ‘इस मामले में  6 दिसंबर 2019 को आपका जवाब आयोग को मिल चुका है। उपरोक्त के मद्देनजर, शिकायतकर्ता की ओर से कम्युनिकेशन की कमी और पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण आयोग ने केस बंद कर दिया है।’

मुंबई मिरर से बात करते हुए NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को इस बारे में लिखा था। शिकायतकर्ता ने जवाब में लिखा कि वे इस वक्त ट्रैवल कर रही हैं और वापस लौटने पर वे मिलेंगी।

आयोग ने 45 दिनों तक उनका इंतजार किया और डॉक्यूमेंट्स की मांग की, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। शिकायतकर्ता ने अनु मलिक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली जिन अन्य महिलाओं का जिक्र किया था उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending