Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

हारमोनियम की धुन पर कुत्ते ने गाया रानू मंडल का गाना, वीडियो हुआ वायरल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक कुत्ते का है जो हारमोनियम की धुन पर रानू मंडल और हिमेश रेश्मियां का गाना गाता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हारमोनियम की धुन पर ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना गा रहा है। इस वीडियो में बगल में बैठा कुत्ता भी शख्स के सुर से सुर मिलाकर गा रहा है।  हालांकि यह वीडियो कहां का है यह अभी पता नहीं चल सका है।

इस वीडियो को सुबीर खान नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था इसके बाद से अब तक इस वीडियो को 54 हजार बार लोग शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा इसपर 23 हजार लाइक्स आए हैं।

একদম হাসবেন না,,,,, আজ সকালে আমি আর বাঘা সংগীত চর্চা করলাম কিছুক্ষণ,,,,,

Subir Khan ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಭಾನುವಾರ, ಜನವರಿ 12, 2020

करीब 127 कमेंट्स हैं। इस वीडियो के शुरुआत में बांग्ला भाषा में लिखा है बिल्कुल भी मत हंसो…आज सुबह मैं और बाघा संगीत अभ्यास कर रहे हैं।

इसके पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसे भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। लोगों ने उसके वीडियो को काफी ज्यादा मात्रा में शेयर किया था।

 

ऑफ़बीट

मालिक के साथ पीते पीते कुत्ता भी बना गया शराबी, कराया गया नशा मुक्त

Published

on

alcoholic dog coco in britain

Loading

लंदन। शराब की लत से परेशान लोगों को तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी शराबी कुत्ते को देखा है? कैनाइन अल्कोहल विदड्राल यानि किसी पालतू जानवर की नशे की लत छुडाने के दुर्लभ मामले में ब्रिटेन के एक कुत्ते को नशा मुक्त कराया गया है। शराब की लत के लिए इलाज कराने वाला वह पहला कुत्ता बन गया है।

कुत्ते को शराब की ऐसी लत लगी कि उसका मालिक भी परेशान हो गया। मालिक के साथ ही कुत्ते को भी शराब की लत लग गई थी। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाज के बाद अब दो वर्षीय लैब्राडोर नस्ल के कोको को प्लायमाउथ, डेवोन में वुडसाइड एनिमल रेस्क्यू ट्रस्ट को सौंप दिया गया है।

अचानक पड़ने लगे दौरे

न्यूजवीक के अनुसार कि कोको नाम के 2 साल के लेब्राडॉर को एक अन्य कुत्ते के साथ एनिमल रेस्क्यू ट्रस्ट को सौंप दिया गया था। एनिमल वेलफेयर चैरिटी के फेसबुक पेज के अनुसार, लाख कोशिशें करने के बाद दूसरे कुत्ते को नहीं बचाया जा सका।

दोनों कुत्तों को ट्रस्ट को उस वक्त सौंपा गया, जब उन्हें दौरे पड़ने लगे। हालांकि, कोको अब पूरी तरह से ठीक होने वाला है। पोस्ट में बताया गया कि कोको गंभीर रूप से बीमार हो रहा था और उसे 24 घंटे देखभाल की जरूरत पड़ती थी।

कोको को दौरे पड़ने लगे। ऐसे में उसे पूरे चार हफ्तों तक बेहोश रखा गया, ताकि उसे बार-बार दौरे ना पड़ें और उसे जल्दी से ठीक किया जा सके।

कोको की हालत में हो रहा सुधार

अब कोको पहले से काफी हद तक ठीक हो चुका है और एक नॉर्मल कुत्ते की तरह बिहेव कर रहा है। सेंक्चुरी के मैनेजर ने बताया कि कोको अब अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है।

 

Continue Reading

Trending