Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘तानाजी’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, रविवार को किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई अजय देवगन स्टारर ‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है।  पहले दिन 15.10 करोड़ का कलेक्शन करने वाली अजय देवगन की फिल्म ने तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया।

रविवार को तानाजी की कमाई ने जबरदस्त उछाल लेते हुए 26.08 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 61.75 करोड़ हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है।

इसी के साथ फिल्म अजय देवगन की यह फिल्म कमाई के मामले में दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक से काफी आगे निकल गई है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

फिल्म में अजय देवगन के अलवा सैफ अली खान, काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि तानाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की 100वीं फिल्म है।

फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग के अलावा निगेटिव रोल निभाने वाले सैफ अली खान के काम की भी काफी तारीफ की जा रही है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending