Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘छपाक’ की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण-विक्रांत मैसी स्टारर ‘छपाक’ तमाम विवादों के बाद इस शक्रवार यानी 10 जनवरी को रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ था।

पहले दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है। छपाक ने पहले दिन 4.77 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन का यह आंकड़ा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किया है।

तरण आदर्श के मुताबिक शनिवार और रविवार के कलेक्शन के बाद ही फिल्म की किस्मत तय पाएगी। बता दें कि फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वजह से ट्रेड पंडितों को यह उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई कर सकती है। छपाक को भारत में 1700 और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले। कुल 2160 स्क्रीन्स पर छपाक का यह कलेक्शन अच्छा माना जाएगा।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending