Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दबंग 3 पर भारी पड़ी अक्षय की गुड न्यूज, शनिवार को जबरदस्त रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई अभी भी जारी है।

शुक्रवार के शानदार कमाई के बाद शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला। 9वें दिन फिल्म ने 11.70 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 147.70 करोड़ हो गया है।

फिल्म हर दिन गुजरने के साथ सलमान खान की दबंग 3 पर भारी पड़ती दिख रही है। रविवार को यह फिल्म कमाई के मामले में दबंग 3 को पीछे छोड़ देगी।

साल के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई यह फिल्म को दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा है। फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, दिलजीत दोसांज, कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। यह राज मेहता की पहली फिल्म है। गुड न्यूज का निर्माण फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है।

अक्षय कुमार की बात करें तो यह साल उनके लिए काफी लकी साबित हुआ है। इस साल उनकी केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 3 पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending