Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं थम रही ‘गुड न्यूज’ की कमाई, 150 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Published

on

Loading

मुंबई। अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई अभी भी जारी है।

गुरूवार की तरह ही गुड न्यूज ने शुक्रवार को भी अच्छा कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड की शुरूआत में गुड न्यूज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.10 करोड़ की कमाई कर डाली। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 136  करोड़ हो गया है।

फिल्म हर दिन गुजरने के साथ सलमान खान की दबंग 3 पर भारी पड़ती दिख रही है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही सलमान खान की सुपरहिट फ्रैंचाइजी दबंग 3 के कलेक्शन को आने वाले समय में पीछे छोड़ देगी।

साल के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई यह फिल्म को दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा है। फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, दिलजीत दोसांज, कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। यह राज मेहता की पहली फिल्म है। गुड न्यूज का निर्माण फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है।

अक्षय कुमार की बात करें तो यह साल उनके लिए काफी लकी साबित हुआ है। इस साल उनकी केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 3 पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending