Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नए साल की शाम एक्ट्रेस से टैक्सी ड्राइवर ने की छेड़छाड़, फिर पुलिस ने जो किया….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नए साल की शाम एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कोलकाता पुलिस ने एक टैक्सी ड्राइवर को टीवी एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया टीवी एक्ट्रेस संग छेड़छाड़ करने के चलते ड्राइवर को अरेस्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने मंगलवार रात को 100 नंबर पर कॉल कर कोलकाता पुलिस को इस घटना के बारे में बताया।

एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि ड्राइवर ने Ultadanga इलाके में ट्रिप कैंसल कर दी थी। ड्राइवर नशे में था और गाड़ी रोकने के लिए कहने के बावजूद वो जबरदस्त स्पीड में गाड़ी चला रहा था। उसने टैक्सी को रोका नहीं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending