Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘गुड न्यूज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन की जबरदस्त कमाई

Published

on

Loading

मुंबई। अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। साल के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म ने फर्स्ड डे 17.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म कमाई के मामले में दबंग 3 को कड़ी टक्कर दे सकती है।

फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, दिलजीत दोसांज, कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। यह राज मेहता की पहली फिल्म है।

गुड न्यूज का निर्माण फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। अक्षय कुमार की बात करें तो यह साल उनके लिए काफी लकी साबित हुआ है। इस साल उनकी केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 3 पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending