मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर सलमान की दबंगई जारी, 1 हफ्ते में दबंग 3 ने कमाए इतने करोड़
मुंबई। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 ने 7वें दिन भी जबरदस्त कमाई की। 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म ने गुरूवार को 7 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ दबंग 3 की कुल कमाई 126.55 करोड़ रूपए हो गई है।
बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में चल रहे विरोध की वजह से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ा है। इससे पहले सलमान की कई फिल्में तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिक्स्ड रिव्यू दिए हैं लेकिन फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।
फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इससे पहले प्रभुदेवा और सलमान खान की जोड़ी वॉन्डेट जैसी ब्लॉक्बस्टर फिल्म दे चुकी है।
दबंग 3 के बाद सलमान ईद पर प्रभुदेवा के साथ एक बार फिर फिल्म ‘राधे’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म राधे को लेकर अभी से लोगों में बज क्रिएट हो चुका है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म वॉन्टेड का सीक्वल होगी।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन