Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर एक्टर ने की खुदकुशी, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मुंबई। टीवी के मशहूर सितारे कुशल पंजाबी ने गुरूवार रात को खुदकुशी कर ली। वह 37 साल के थे। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री के लोग सितारे और फैंस सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। साथ ही हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में हुई गड़बड़ की वजह से भी वह काफी परेशान थे।

कुशल पंजाबी के निधन की खबर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। करणवीर बोहरा ने कुशल पंजाबी की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है। अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं। मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे। जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया. लेकिन मुझे क्या पता था।”

”डांसिंग, फिटनेस, ऑफ-रोड बाइकिंग, फादरहुड और इन सबसे ऊपर, तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा, खुशमिजाज नेचर और गर्मजोशी… मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। तुम्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने अपना पूरा जीवन जिया।”

कुशल को पिछली बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था। कुशल पंजाबी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने यूरोपियन लड़की से शादी की, उनका एक बेटा भी है। जिसका जन्म 2016 में हुआ था। कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वे कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे थे।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending