Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : कुख्यात अजय त्यागी की सड़क हादसे में मौत

Published

on

अजय त्यागी, उत्तर प्रदेश, नेशनल हाईवे-दो, वाराणसी, एबुलेंस,

Loading

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाने के नेशनल हाईवे-दो पर वाराणसी के लंका थाने का नामी हिस्ट्रीशीटर अजय त्यागी की मोटरसाइकिल शुक्रवार की रात दूरसंचार केबल डालने के लिए खड़ी डिलवैन से टकराकर घायल हो गया। पुलिस एबुलेंस से उसे अस्पताल ले रही थी, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, अजय वाराणसी के चर्चित दोहरे हत्याकांड का आरोपी था। आठ साल जेल की सलाखों में रहने के बाद पिछले साल छूटा था। लंका थाने में उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने साथी के साथ भदोही आया था। यहां से जाते वक्त यह हादसा हुआ। त्यागी का नाम पूर्वाचल के नामी अपराधियों में नाम शुमार था।

औराई पुलिस ने बताया कि अजय त्यागी (47) वाराणसी के लंका थाने के सिरगोवर्धन का निवासी था। उसके पिता काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कर्मचारी हैं। वह शुक्रवार को वाराणसी के मालवीय नगर निवासी अपने साथी सिकंदर के और नासिपुर के दो अन्य साथियों के साथ भदोही कोतवाली के सुंदरवन में आया था। यहां उसके साथी सिंकदर ने जमीन ले रखी है। उसी की बाउंड्री वाल कराने सभी चारों लोग आए थे। वैन से टकराने के बाद पल्सर बाइक के हैंडिल में लगी रॉड अजय त्यागी के सीने में धंस गई। दोहरे हत्याकांड के जुर्म में वह सालभर पहले जेल से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending