Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

5वें दिन दबंग 3 ने की जबरदस्त कमाई, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। पांचवें दिन की जबरदस्त के बाद 100 करोड़ की लिस्ट में यह फिल्म शामिल हो गई।

फिल्म ने मंगलवार को शानदार कमाई करते हुए लगभग 12 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 103.85 करोड़ रुपए हो गया है।

बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में चल रहे विरोध की वजह से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ा है। इससे पहले सलमान की कई फिल्में तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिक्स्ड रिव्यू दिए हैं लेकिन फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।

फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इससे पहले प्रभुदेवा और सलमान खान की जोड़ी वॉन्डेट जैसी ब्लॉक्बस्टर फिल्म दे चुकी है।

दबंग 3 के बाद सलमान ईद पर प्रभुदेवा के साथ एक बार फिर फिल्म ‘राधे’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म राधे को लेकर अभी से लोगों में बज क्रिएट हो चुका है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म वॉन्टेड का सीक्वल होगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending