Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंडः सीएम त्रिवेन्द्र ने 93वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में स्वामी श्रद्धानंद के 93वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर का नाम स्वामी श्रद्धानन्द के नाम पर रखने के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मैदान में एस्ट्रो टर्फ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भी सहयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने इस देश की परम्पराओं और संस्कृति को अभिसिंचित ही नहीं किया है, बल्कि उसके प्रचार-प्रसार के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत को विश्व में कीर्तिमान दिलाने में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों एवं छुआछूत पर स्वामी श्रद्धानंद ने प्रहार करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। देश परिवर्तन की ओर जा रहा है। जिसकी कल्पना स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं अरविन्द घोष ने की थी, आज भारत उस ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड योग भूमि है, एक शांति प्रिय प्रदेश है। किसी भी अशांति का वातावरण प्रदेश में न हो, इसका सबको ध्यान रखना होगा। जिन पवित्र कार्यों के लिए गुरुकुल जैसे संस्थानों की स्थापना हुई, जिसके लिए स्वामी श्रद्धानंद ने बलिदान दिया, उनके इस बलिदान को याद कर हमें उनके द्वारा दिखाए गए पथ पर आगे बढ़ना होगा।

 

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending