Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया लखनऊ हिंसा का मास्टरमाइंड

Published

on

Loading

लखनऊ। 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएए-एनआरसी को लेकर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड नदीम को लखनऊ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

नदीम के साथ उसके दो साथियों की भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम नाम अशफाक और वसीम हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य बताया जा रहा है, जबकि वसीम पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष और अशफाक कोषाध्यक्ष है।

तफ्तीश में पुलिस को आरोपियों के पास से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह साबित होता है कि ये पीएफआइ के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक हिंसक प्रदर्शनों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ था।

पुलिस के मुताबिक वसीम लखनऊ के इंदिरा नगर का रहने वाला है और पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष है। वसीम की निशानदेही पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नदीम और डिविजन अध्यक्ष अशफाक वसीम को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वसीम के अन्य साथियों नदीम और अशफाक ने हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इन लोगों के पास से भारी मात्रा में भड़काऊ सामग्री बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि लखनऊ में बाहरी लोगों को बुलाकर प्रदर्शन को हिंसक बनाया गया। इस मामले में अन्य संगठनों के लोगों के साथ बाहरी तत्वों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बंथरा के रॉबिन वर्मा और अमीनाबाद के मोहम्मद शोएब को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले ही इस मामले में 6 लोग मालदा के गिरफ्तार किए थे।

वहीं, शामली जनपद में पीएफआई से जुड़े मौलाना शादाब को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पीएफआई की एक अन्य शाखा सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के इसरार खान और साजिद को गिरफ्तार हुए हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending