Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीसरे दिन की जबरदस्त कमाई

Published

on

Loading

मुंबई। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पहले दिन औसत से भी कम का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अच्छा बिजनेस किया। अब फिल्म ने तीसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन लदूसरे दिन 7.80  करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 18.15 करोड़ रूपए हो गई है।

फिल्म के 55 करोड़ के बजट को देखते हुए ये दो दिन में अच्छी कमाई ही कही जाएगी। अब उम्मीद यही की जा रही है कि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ेगा।

बता दें कि मर्दानी 2 एक सीरियल किलर की कहानी है जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। फिल्म में रानी मुखर्जी उस किलर को पकड़ने के मिशन पर निकलती हैं।

फिल्म में रानी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। रानी के अलावा फिल्म में विशाल जेठवा के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इंटेंस किरदार की तारीफ हर तरफ हो रही है।

अब जिस माहौल में गोपी पुथरन निर्देशित मर्दानी 2 रिलीज हुई है, उसको देखते हुए फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की संभावना है। बताते चले रानी की फिल्म को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की हॉलीवुड फिल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल से कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending