Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मर्दानी 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, शनिवार को कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पहले दिन औसत से भी कम का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अच्छा बिजनेस किया।

फिल्म ने दूसरे दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 10.30 करोड़ रूपए हो गई है। फिल्म के 55 करोड़ के बजट को देखते हुए ये दो दिन में अच्छी कमाई ही कही जाएगी। अब उम्मीद यही की जा रही है कि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ेगा।

बता दें कि मर्दानी 2 एक सीरियल किलर की कहानी है जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। फिल्म में रानी मुखर्जी उस किलर को पकड़ने के मिशन पर निकलती हैं।

फिल्म में रानी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। रानी के अलावा फिल्म में विशाल जेठवा के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इंटेंस किरदार की तारीफ हर तरफ हो रही है।

अब जिस माहौल में गोपी पुथरन निर्देशित मर्दानी 2 रिलीज हुई है, उसको देखते हुए फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की संभावना है। बताते चले रानी की फिल्म को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की हॉलीवुड फिल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल से कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending