Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बनेगी की फिल्म, बॉलीवुड के दिग्गज करेंगे फिल्म प्रोड्यूस

Published

on

Loading

मुंबई। ‘उरी’ के बाद अब पाकिस्तान में घुसकर किए गए एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनने जा रही है। बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे।

संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। ये सभी मिलकर बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मूवी को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की ऑफिशियल घोषणा हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर 2019 में हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर अभिषेक कपूर करेंगे। ये फिल्म भारत के जवानों के लिए ट्रिब्यूट होगी।

बता दें कि 26 फरवरी 2019 को हुई एयर स्ट्राइक पर बनने वाली ये दूसरी फिल्म है. दूसरी फिल्म में विवेक ओबेरॉय होंगे। 2020 में विवेक की फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और आगरा लोकेशन तय की गई हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending