Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

टैक्स बचाने के लिए ये विकल्प हैं सबसे खास

Published

on

Loading

इनकम टैक्स एक्ट 1962 में बहुत सारे ऐसे नियम हैं, जिनकी सहायता से आप अपने टैक्स की बचत कर सकते हैं।केंद्र सरकार की कई ऐसी स्कीम हैं जहाँ आपको टैक्स फ्री रिटर्न मिल सकता है। इन योजनाओं में निवेश करने पर टैक्स में डिस्काउंट मिल जाता है। इसके साथ इन स्कीम में निवेश करने से जो आय मिलती है वो टैक्स से मुक्त होती है।

पब्लिक प्रोविडें फंड

  • लम्बी अवधि के निवेश के लिए पीपीएफ सबसे अच्छा आप्शन माना गया है।
  • इसमें 8 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है।
  • पीपीएफ में वार्षिक कम से कम 500 रुपए का निवेश किया जा सकता है।
  • किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में PPF अकाउंट खोला जा सकता है।
  • एक्ट के सेक्शन 80C के अंतर्गत PPF में वार्षिक 1.5 लाख रुपए के निवेश पर टैक्स पर छूट दी जा सकती है।

एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड

  • EPF में निवेश कर के आप अपने टैक्स में बचत कर सकते हैं।
  • EPF का फंड रिटायर होने के बाद भी निकाला जा सकता है।
  • यदि लगातार 5 वर्ष तक EPF में निवेश किया जाता है तो इसके बाद आप EPF का फंड निकाला जा सकता है।
  • इसमें इन्वेस्टमेंट, रिटर्न, मेच्योरिटी टैक्स फ्री किया गया है।

यूनिट इंश्योरेंस प्लान्स

  • ULIP एक ऐसी योजना है जिसमें इंश्योरेंस और इनवेस्टमेंट का फायदा एक में ही उपलब्ध हो जाता है।
  • यदि लम्बी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यूलिप सबसे अच्छा विकल्प है।
  • यूलिप फंड पांच वर्ष के बाद ही मेच्योर होता है।
  • मेच्योर होने के बाद जो भी राशि मिलती है वो टैक्स मुक्त होती है।
  • यूलिप एक ऐसा प्रोडक्ट है, जहां इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट का फायदा एक ही में होता है।
  • इन्हें बीमा कंपनियों द्वारा पेश किया जाता है।
  • इसे पहली बार यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) ने लॉन्च किया था।
  • ये सुविधा खास तौर से भारत में उपलब्ध है।

सुकन्या समृद्धि योजना

  • सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा बेटियों को दी जाने वाली एक छोटी बचत योजना है।
  • इसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत लॉन्च किया गया है।
  • इसमें 8.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है।
  • इसमें टैक्स में छूट तो दी ही जाती है इसके साथ ही मेच्योरिटी पूरी होने के बाद इसकी आय टैक्स से मुक्त होती है।

बिजनेस

हेमलीज़ ने इटली में खोला दूसरा फ्लैगशिप स्टोर, रिलायंस ने 2019 में किया था अधिग्रहण

Published

on

Loading

रोम। विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश खिलौना ब्रांड हेमलीज़ ने रोम के प्रतिष्ठित इलाके गैलेरिया अल्बर्टो सोर्डी में अपना दूसरा स्टोर खोला है। यह स्टोर इटली की अग्रणी खिलौना कंपनी गियोची प्रीज़ियोसी के साथ साझेदारी में खोला गया है। इटली के मिलान शहर में भी कंपनी का स्टोर है। 1,360 वर्ग मीटर में फैला यह खिलौना स्टोर, रोम की सबसे शानदार सड़कों में से एक वाया डेल कोरसो पर स्थित ऐतिहासिक शॉपिंग आर्किड में खोला गया है। 1760 में बनी इस कंपनी का 2019 में रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने अधिग्रहण कर लिया था। वर्तमान में कंपनी 16 देशों में फैले 189 दुकानों में हेमलीज़ खिलौने बेचती है।

स्टोर को हेमलीज़ के लाल और सफेद रंगों से सजाया गया है। बच्चों में खासे लोकप्रिय खिलौने जैसे लेगो, नेरफ और बार्बी ब्रांडों को यहां प्रदर्शित किया गया है। हेमलीज़ ग्लोबल के सीईओ सुमीत यादव ने कहा “रोम में हमारा विस्तार एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मिलान में हमें जबरदस्त प्यार और समर्थन मिला इसके बाद यह स्टोर इटली में गियोची प्रीज़ियोसी ग्रुप (जीपी ग्रुप) के साथ हमारा दूसरा स्टोर है। हम पूरे इटली में बच्चों और परिवारों के बीच खिलौनों की मार्फत खुशी और जादू बिखेरना जारी रखेंगे।”

दूसरी साझेदार कंपनी जियोची प्रीज़ियोसी के मिलान स्टोर में अब तक 8 लाख लोग आ चुके हैं। कंपनी को यकीन है कि रोम में भी वे यह सफलता दोहरा पाएंगे। स्थानीय नागरिकों के अलावा पर्यटक भी ट्रेवी फाउंटेन से कुछ ही मिनटों की दूरी पर हेमलीज़ के स्टोर को विजिट कर पाएंगे।

Continue Reading

Trending