Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पानीपत’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, पहले वीकेंड का कलेक्शन रहा बेहद खराब

Published

on

Loading

मुंबई। अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। लगभग 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन काफी कम रहा है।

रविवार को फिल्म ने 7.78 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 17.68 करोड़ हो गया है। वहीं इसके साथ रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही।

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने आशुतोष गोवारिकर और संजय दत्त जैसे दिग्गजों को मात दे दी है। पति पत्नी और वो ने पहले वीकेंड में 35.92 करोड़ का कलेक्शन किया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending