Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘पति पत्नी और वो’ का धमाल, तीसरे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Published

on

Loading

मुंबई। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

तीसरे दिन कार्तिक आयर्न की फिल्म ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 14.51 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 35.94 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं।

बता दें कि फिल्म ने शनिवार के दिन 12.33 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड पंडितों के मुताबिक रविवार के जबरदस्त कलेक्शन के बाद सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट आ सकती है।

जानकारों के मुताबिक फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर सकती है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 80 के दशक में आई फिल्म पति पत्नी और वो की रीमेक है। यह उस जमाने की बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म में संजीव कुमार ने पति की भूमिका निभाई थी।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending