Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वोटिंग से पहले झारखंड में नक्सली हमला, 4 जवान शहीद

Published

on

Loading

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। 30 नवंबर को राज्य में पहले चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। इस हमले में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए।

चुनाव में भाग ना लेने की अपनी धमकी को बेअसर होता देख नक्सलियों ने घाघरा-काठकोथवा राजमार्ग के बीच बना पुल उड़ा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि धमाके से मतदान पर असर नहीं पड़ा है। झारखंड में सुबह नौ बजे तक 11.02 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं। इस दौरान सर्वाधिक 13.23 प्रतिशत मतदान लातेहार में हुआ है। नक्सलियों ने कुछ दिनों पहले चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मतदान अपराह्न तीन बजे तक होगा।

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending