नेशनल
साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में मांगी माफी, बोलीं-बयान को गलत समझा गया
नई दिल्ली। संसद में गोडसे पर दिए बयान से विवादों में घिरी बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शीतकालीन सत्र के 10वें दिन लोकसभा में माफी मांग ली।
उन्होंने कहा, ‘महोदय इस घटनाक्रम में सबसे पहले मेरे बयान से यदि किसी प्रकार से कोई चोट पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहती हूं। परन्तु मैं यह भी कहना चाहती हूं कि संसद में मेरे बयानों को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। यह निंदनीय है।
महात्मा गांधी द्वारा देश के लिए काम का मैं सम्मान करती हूं। इसी सदन के एक सदस्य द्वारा मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा गया। मेरे खिलाफ अदालत में कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। बिना आरोप साबित हुए मुझे अपमानित किया गया है।
उत्तर प्रदेश
मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।
शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।
उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं