Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रिलीज से पहले विवादों में आई दबंग 3, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #boycottdabangg3

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। हिन्दु जन जागृति समिति ने इस फिल्म के गाने हुड़ हुड़ दबंग पर आपत्ति जताते हुए इसे फिल्म से हटाने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने की जमकर आलोचना कर रहे हैं। ट्विटर पर #BoycottDabangg3 ट्रेंड कर रहा है। उनका कहना है कि गाने में साधू संतों को नाचते हुए दिखाया गया है, जो कि हमारे धर्म और हिंदुस्तान दोनों का अपमान करने वाली बात है।

ऐसे में लोग फिल्म दबंग 3 के साथ-साथ सलमान खान और बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। बता दें कि फिल्म दबंग 3 से डायरेक्टर प्रभु देवा और सलमान खान 10 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान संग सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और साई मांजरेकर हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending