Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस की तबियत में सुधार, जल्द हो सकती हैं डिस्चार्ज

Published

on

Loading

मुंबई। वेब सीरीज गंदी बात फेम गहना वशिष्ट की हालत अब ठीक है। जानकारी के अनुसार अब वो तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। हॉस्पिटल ने उनकी तबीयत को लेकर ये जानकारी दी है।

बता दें कि गहना गुरुवार को वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान करीब 4.30 बजे अचानक से बेहोश हो गई थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों मामले की गंभीर को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया।

डॉक्टरों के मुताबिक गहना इनिशियल ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड नहीं कर रही थीं। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. गहना को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

रक्षा हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रणव ने बताया, गहना के सिस्टम में diabetic keto-acidosis एडवांस स्टेज पर पहुंच गया था। एक्ट्रेस कोमा में जा सकती थी।

उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें कार्डिक आरेस्ट होने का खतरा था। उन्हें ठीक होने के लिए तीन से चार दिनों की जरूरत है और ग्लूकोज लेवल, हार्ट रेट और दूसरे महत्वपूर्ण आउटकम की निगरानी के बाद (अगर सब ठीक रहा तो) उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending