Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

2021 में इस फिल्म के साथ आ रहे हैं संजय लीला भंसाली

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म ‘बैजू बावरा’ में संजय लीला भंसाली पहली बार संगीत पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह फिल्म दो गायकों की कहानी पर आधारित है, जिसमें करीब दर्जनभर गाने होंगे।

ऐसे में भंसाली का कहना है कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, “साल 1952 में आई फिल्म ‘बैजू बावरा’ में संगीत की जिन ऊंचाईंयों को नौशाद साब ने छुआ था, मैं उसके बारे में सोच भी नहीं रहा हूं। उनकी ऊंचाईयों को छूना नामुमकिन है।”

हालांकि निर्देशक ने अपनी फिल्म ‘रामलीला’ (2013) से आधिकारिक तौर पर म्यूजिक कंपोज करना शुरू किया था। कथित तौर पर भंसाली इस फिल्म से एक नई आवाज को इंडस्ट्री से परिचित करा सकते हैं, जिसकी आवाज उनके संस्करण की ‘बैजू बावरा’ में जान डाल सकती है। वहीं महिला गायिका को लेकर भंसाली ने कहा कि लता मंगेशकर की आवाज जैसी आवाज लाना लगभग नामुमकिन है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending