Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बच्चे बदलाव के माध्यम : प्रसून

Published

on

Loading

नई दिल्ली| ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के आदर्श गीत के रचयिता, लेखक-गीतकार और विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी का कहना है कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम बच्चों को शुरुआत से ही आदर्श और सिद्धांतों की सीख देंगे, तो आगे चलकर यह उनके लिए और समाज के लिए हितकर होगा।

प्रसून ने फोन पर बताया, “यदि हम आज से 10 साल बाद ‘स्वच्छ भारत’ देखना चाहते हैं, तो हमें अभी बच्चों को इस बारे में बताना और सिखाना होगा, क्योंकि तब यही बच्चे देश के युवा होंगे।”

प्रसून द्वारा लिखे गए गीत ‘स्वच्छ भारत का इरादा’ का संगीत विशाल खुराना ने तैयार किया है। यह गाना सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अक्टूबर महीने में जारी किया था।

प्रसून ने कहा, “गीत को बच्चों ने गायक कैलाश खेर के साथ मिलकर गाया है। हमने बच्चों के माध्यम से बेहतर भविष्य और बदलाव के लिए शपथ लेने की कोशिश की है।”

गायक कैलाश खेर ने कई बाल गायकों के साथ मिलकर गाने की रिकार्डिग की थी, जिनमें प्रसून की बेटी ऐशान्या भी शामिल थी। बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए इस गाने को बाल दिवस (14 नवंबर) पर स्कूलों में चलाया गया।

प्रसून ने कहा कि गाने की रिकार्डिग में बच्चों को शामिल किया गया, क्योंकि वे बदलाव ला सकते हैं, जो हम देखना चाहते हैं।

Radfahrer, ein fahrendes auto, ein fallender stein oder ein rotierendes schwungrad hausarbeit besitzen kinetische energie

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending