Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टीवी की ये मशहूर एक्टर आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर

Published

on

Loading

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पर्याप्त पोषण के बिना लंबे समय तक काम करने के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि गुरुवार को गहना अस्पताल में भर्ती हुईं और उनकी हालत बेहद गंभीर है तथा उन्हें वेंटिलेटर व अन्य जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे रखा गया है।

मुंबई के मलाड इलाके में स्थित रक्षा हॉस्पिटल में फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों से प्राप्त हालिया जानकारी के मुताबिक, निम्न रक्तचाप और गंभीर स्ट्रोक के चलते 31 वर्षीय इस अभिनेत्री को कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा।

डॉक्टर अनुमान लगा रहे हैं कि डॉक्टरी पर्चे (प्रेसक्रिप्शन) में लिखी दवाई और उनके द्वारा सेवन किए गए किसी एनर्जी ड्रिंक के बीच प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने की वजह से उनकी यह हालत हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को मड आइलैंड में एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान वह अचानक बेहोश हो गईं और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending