प्रादेशिक
व्यापमं घोटालाः सभी आरोपी दोषी करार, 25 नवंबर को अदालत सुनाएगी फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2013 में व्यापमं पुलिस भर्ती घोटाले में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सभी 31 आरोपियों को दोषी करार दिया है।
दोषियों की सजा का एलान 25 नवंबर को होगा। सीबीआई की ओर से 31 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
मध्यप्रदेश में सीबीआई के विशेष अदालत ने गुरुवार को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2013 में हुए घोटाले की सुनवाई पूरी कर इस मामले में 31 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसबी साहू की अदालत में यह सुनवाई हुई।
प्रादेशिक
आत्मरक्षा के लिए कुंग फू का प्रशिक्षण जरूर लें महिलाएं: उपेंद्र तिवारी

लखनऊ। कुंग फू खेल काफी प्राचीन खेल है, यह देश की आत्मा में बसता है। गरीब-गुरबे इस खेल को खेलते थे। वे स्वस्थ और प्रसन्नचित्त जीवन जीते थे। जब से हम अपनी धरोहर और संस्कृत से नाता टूटा है तब से स्वस्थ और खुशहाल जीवन एक सपना बनता जा रहा है। यह उदगार प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने 13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अथिति के तौर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया का अभियान चला रखा है। यूपी इसमें पूरी जोर शोर से शिरकत कर रहा है। कुंग फू खेल के प्रति जोर देते हुए कहा कि यह खेल समाज के हर तबके हर उम्र के लिए लाभदायी है इसलिए इस खेल को जरूर अपनाना चाहिए। इस खेल से स्वस्थ फिट रहता है। साथ आत्म रक्षा भी होती है।
तिवारी ने कहा कि यह खेल महिलाओं की लिए वरदान साबित हो सकता है। इस खेल का प्रशिक्षण लेकर अपनी रक्षा कर सकती हैं। इसलिए महिलाएं कुंग फू खेल का प्रशिक्षण जरूर लें। उन्होंने कुंग फू फेडरेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ करने का बीड़ा उठाने का बहुत ही सराहनीय कार्य हैं। इस मौके पर खेल निदेशक डा.आर.पी. सिंह ने कहा कुंग फू खेल आज समाज की आवश्यकता है। इस खेल को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए खेल विभाग हर संभव मदद करेगा।
-
उत्तराखंड2 days ago
विश्व मानवाधिकार दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का खास संदेश
-
बिजनेस2 days ago
टैक्स बचाने के लिए ये विकल्प हैं सबसे खास
-
मनोरंजन2 days ago
पापा बने कॉमेडियन कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटी को जन्म
-
प्रादेशिक18 hours ago
आत्मरक्षा के लिए कुंग फू का प्रशिक्षण जरूर लें महिलाएं: उपेंद्र तिवारी
-
नेशनल2 days ago
निर्भया के दोषियों को इस दिन दी जा सकती है फांसी, सताने लगा मौत का डर
-
खेल-कूद18 hours ago
आत्मरक्षा के लिए बच्चे और महिलाएं जरूर सीखें कुंग फू: शिशिर
-
नेशनल2 days ago
उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस भी उलझन में
-
नेशनल14 hours ago
सीएबी पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस: मोदी