Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

माँ, बहन, भाभी से ये शख्स करता था रेप, परेशान घरवालों ने उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading

भोपाल के दतिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पुलिस ने यहाँ एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन लोगो पर परिवार के ही शराब की लत के शिकार एक लड़के की हत्या करने का आरोप है। जिस लड़के की हत्या की गई उसने कई बार शराब के नशे में अपनी मां, बहन और भाभी से रेप किया।

सुशील को थी शराब की लत

जानकारी से पता चला है कि उस लड़के का नाम सुशील है। सुशील का शव 12 नवंबर को मिला और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत गला घोटने के कारण हुई है। जानकारी से ये भी पता चला कि सुशील को शराब की लत थी, उसके घर वाले भी उससे परेशान हो चुके थे।

परिवार ने किया हत्या का जुर्म कबूल

परिवार के सदस्यों ने रेप के आरोपी सदस्य की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। परिवार के सदस्यों का कहना था कि शराब पीने के बाद उसने कई बार मां, बहन और भाभी से रेप किया।

कई बार रेप करने की कोशिश

मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा 11 नवंबर को शराब के नशे में घर आया र उसने छोटे भाई की पत्नी से रेप करने की कोशिश की। पिता ने बताया, ‘वो पहले भी कई बार ऐसा कर चुका था इसलिए हमने उसकी हत्या कर दी और शव को गोपाल दास हिल के पास डाल दिया।

कोर्ट ने परिवार को लिया न्यायिक हिरासत में

आपको बता दें पुलिस ने मृतक के पिता, उसकी पत्नी, छोटे बेटे और छोटे बेटे की पत्नी को गिरफ्तार किया है। चारों को सोमवार के दिन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

झारखण्ड

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Published

on

Loading

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेला पराल और रायरोवा के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के मदद से नष्ट कर दिया गया।

घटना के संबंध मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगल क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक छत्तीसगढ़ और दो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में रोहित पदम छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, वहीं युलिप जोजो और बासु बाहंदा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सलियों ने अपने हथियारों और विस्फोटकों के बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डंप से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

 

Continue Reading

Trending