Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हाउसफुल 4 की शानदार कमाई जारी, सोमवार को कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 अभी भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है। अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

मंगलवार को फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। फिल्म ने अपनी अच्छी कमाई को मेनटेन रखते हुए लगभग 5.75 करोड़ का बिजनेस किया।

इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 178.33 करोड़ हो गया है। फिल्म के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फरहाद फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को लेकर बिजी हैं। यह साल 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म भी अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending