Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नासा ने जारी की पराली जलाने की ऐसी तस्वीर, देखकर चौंक जाएंगे आप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण चलते सांस लेना और भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। यहां प्रदूषण की एक बड़ी वजह पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली को बताया जाता है।

इस बीच नासा ने पराली की एक ऐसी तस्वीर जारी की है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। नासा सैटेलाइट द्वारा जारी की गई तस्वीर देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली की दुर्दशा के लिए पड़ोसी राज्यों में जलाई गई पराली किस हद तक जिम्मेदार है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पंजाब के अधिकतर इलाकों में पराली जल रही है।

हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में पराली जलाई जा रही है। कुल 2900 जगहों पर पराली जलाए जाने की ये तस्वीर बता रही कि क्यों दिल्ली और उसके आसपास की हवा इतनी जहरीली हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में पराली को लेकर काफी काम किया गया है, लेकिन पंजाब अब भी इसमें पीछे है. पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसके पड़ोसी राज्य हरियाणा में गिरावट देखी गई है। राज्यों में किसानों द्वारा पराली जलाना जारी है, जबकि इस पर रोक लगी हुई है। पराली जलाने वाले ऐसे लोगों में से कई पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि अन्य पर मामले दर्ज किए गए हैं।

 

 

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending