Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरे दिन फिल्म उजड़ा चमन ने पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पहले दिन एवरेज कलेक्शन करने वाली सनी सिंह की फिल्म ‘उजड़ा चमन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 5.65 करोड़ हो गई है। दो दिन में फिल्म के इस कलेक्शन को संतोषजनक कहा जा सकता है। माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई में रविवार के दिन भी जबरदस्त उछाल ले सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साझा किए हैं। तरण ने ट्विटर पर उजड़ा चमन के कलेक्शन साझा करते हुए लिखा कि 1 नवंबर को रिलीज  उजड़ा चमन ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 2.35 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 3.30 करोड़ की कमाई की। दोनों दिन का टोटल कलेक्शन 5.65 करोड़ है।

 

मनोरंजन

शिवसेना- शिंदे गुट में शामिल हो सकती हैं करिश्मा और करीना कपूर, चुनाव लड़ने की भी चर्चा!

Published

on

Loading

मुंबई। करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दोनों बहनें एक्टिंग के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अब खबर है कि दोनों राजनीति में कदम रख सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीना-करिश्मा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होकर चुनाव लड़ सकती हैं।

हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये खबरें बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीँ एक्टर गोविंदा के भी शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा है। इतना ही नहीं पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा का टिकट भी दे सकती है। इस हफ्ते की शुरुआत में गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि कपूर खानदान का राजनीति से पुराना नाता रहा है. करीना कपूर खान के पिता-ससुर सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या करीना कपूर और करिश्मा कपूर वाकई में राजनीति में कदम रखती हैं या ये सिर्फ अफवाह ही साबित होती हैं.

Continue Reading

Trending