Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वीनस कंपनी के मालिक चंपक जैन का गुरुवार को 52 साल की उम्र में निधन हो गया। शाम 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

चंपक बाजीगर, खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यस बॉस, मैं हूं ना जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।  उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक को लहर दौड़ गई।

एबीपी न्यूज के मुताबिक चंपक जैन उस समय जुहू स्थित दफ्तर में एक मीटिंग में व्यस्त थे। उस मीटिंग में उनके भाई भी मौजूद थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

चंपक जैन के निधन से बॉलवुड में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘चंपक जैन जी के अचानक निधन की खबर को जानकर बेहद दुख हुआ। वे एक शानदार शख्सियत थे। उनके साथ मेरी काफी मधुर यादें रही हैं। रतन जी और गणेश जैन जी समेत वीनस परिवार के सभी लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।’

Continue Reading

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending