Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हाउसफुल 4ः टिकट खरीदने से पहले जरुर पढ़ लें ये रिव्यू

Published

on

Loading

मुंबई। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 4 रिलीज हो गई। फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म को दिवाली के समय रिलीज किया गया है। आईए जानते हैं कैसी है अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल स्टारर फिल्म हाउसफुल 4….

कहानी

हाउसफुल 4 की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। फिल्म की कहानी में कोई नयापन नहीं है। डायलॉग्स और पंच फिल्म को बचा सकते थे लेकिन यह फिल्म इस मामले में भी निराश करती है। कुल मिलाकर अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं तो आपको फिल्म पसंद आएगी। अगर फिल्म में कुछ नया देखने का सोचकर आप सिनेमाघरों में जा रहे हैं तो यह फिल्म आपको निश्चित तौर पर निराश करेगी।

निर्देशन

फिल्म का निर्देशन काफी अच्छा है। जो फिल्म का प्लस प्वॉइंड है। हाउसफुल का निर्देशन पहले साजिद खान कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद खान ने 60 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग भी कर ली थी लेकिन बाद में उन्हें मीटू मूवमेंट की वजह से फिल्म से अलग होना पड़ा। इसके बाद निर्देशन की कमान फरहाद सामजी ने संभाली। फरहाद ने भी फिल्म के साथ पूरा न्याय किया है।

म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। ‘बाला’ और ‘एक चुम्मा’ और भूत सॉन्ग लोगों को जुबान पर चढ़ चुका है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी प्रभावित करता है।

फिल्म देखें या नहीं

अगर आप मल्टीस्टारर फिल्म देखने के शौकीन है या फिर अक्षय कुमार के फैन हैं तो यह फिल्म आप देख सकते हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म मूड को लाइट करने के लिए देखी जा सकती है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending