Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रविवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।

इसी के साथ ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के नाम था।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ की कमाई की थी। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और इसे फैंस का प्यार लगातार मिल रहा है।

अपने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ का बिजनेस कर ये फिल्म बॉलीवुड की अभी तक का सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी थी।

फिल्म ने पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अपनी रिलीज के बाद से अभी तक फिल्म वॉर ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending