Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर वोट डालते नजर आए सितारे

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र में आज यानी सोमवार को 288 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत आज के दिन ईवीएम में कैद हो जाएगी।

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी की टक्कर मौजूदा सत्ताधारी बीजेपी-शिवसेना से है। जहां एक ओर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के लिए दोबारा सत्ता हासिल करने की चुनौती है वहीं कांग्रेस-एनसीपी महाराष्ट्र में अपनी खोई सियासी जमीन वापस हासिल करना चाहेगी।

महाराष्ट्र में मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ जाते दिख रहे हैं।

इस बीच बांद्रा (वेस्ट) पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान वोट डालने पहुंचे। वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।

आमिर खान के साथ उनकी पत्नी किरण राव ने भी वोट डाला। पोलिंग बूथ के बाहर वोटिंग साइन दिखाते हुए किरण ने मीडिया को पोज दिए। फिल्ममेकर कुणाल कोहली भी पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का उपयोग करते नजर आए।

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अपने पति महेश भूपति के साथ बांद्रा (वेस्ट) के पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending