Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उठाया ये बड़ा कदम

Published

on

Loading

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत हरिद्वार रोड, देहरादून स्थित उत्तराखण्ड के परिवहन निगम के वर्कशॉप परिसर में इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डंग स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के साथ अधिकारियों की बैठक ली है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लोगों को सरकारी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सके इसके लिए परिवहन निगम के वर्कशॉप परिसर में इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डंग स्थापित की जाएगी। यह एक तरह का डिस्ट्रिक सचिवालय होगा।

इस परिसर में कलक्ट्रेट, विकास भवन, परिवहन निगम के मुख्यालय सहित कुल 25 विभागों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने परिवहन निगम की इस भूमि की प्रतिपूर्ति के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाने के निर्देश दिए। समिति एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को सौंपेगी।

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending