Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Indian Idol 11: कैंटीन में बर्तन धोता था ये शख्स, गाना सुनकर हैरान हुए तीनों जज

Published

on

Loading

मुंबई। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 शुरू होते ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। इंडियन आइडल का ऑडिशन राउंड लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पहले राउंड में प्रतिभाशाली सिंगर्स अपनी आवाज से लोगों के साथ शो के जजों को भी मंत्रमुग्ध कर दे रहे हैं।

हाल ही में सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो डाला गया जिसे देखकर लोगों की उत्सुक्ता काफी बढ़ गई। यह प्रोमो वीडियो कैंटीन में काम करने वाले दिवस कुमार नायक का है। प्रोमो में दिवस को कैलाश खेर का सैय्यां गाना गाते देखा जा सकता है। उनकी आवाज सुनकर तीनों जज भी हैरान रह जाते हैं।

दिवस की गायिकी सुनकर अनु मलिक जमकर उनकी तारीफ करते हैं। वीडियो में अनु कहते हैं- तुम तो सच में सच्चे इंडियन आइडल हो। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद हर कोई दिवस कुमार नायक की गायिकी को सुनने का इंतजार कर रहा है। इंडियल आइडल का यह एपिसोड जल्द ही प्रसारित होने वाला है। इंडियन आइडल 11 को नेहा कक्कड़, अनु मलिक और विशाल डडलानी जज कर रहे हैं। उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण शो होस्ट कर रहे हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending