Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माता मंगला को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने माता मंगला के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि माता मंगला द हंस फाउंडेशन, हंस लोक कल्याण समिति और हंस कल्चर सेंटर जैसी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जन-सेवा के लिए समर्पित

समाज में गरीब तथा बेसहारा लोगों के स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-सेवा के लिये समर्पित उनका परोपकारी व्यक्तित्व, हम सबके लिये प्रेरणादाई है।

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

Loading

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है। अब अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उधर, हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन की ओर से आदेश के अनुपालन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि आज से इस मामले में आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अब्दुल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला करने के संगीन आरोप के साथ ही सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द कर मस्जिद और मदरसा बनाने का भी आरोप है। हल्द्वानी हिंसा में 6 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई अब्दुल मलिक से की जाएगी। पुलिस मलिक की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन के लोग, निगमकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए थे। जबकि, छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 31 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Reading

Trending