Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 4 राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौके पर मौत

Published

on

Loading

भोपाल। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 4 राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई।

वहीं, 3 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारों मृतक ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में खेलने आए थे। कार में कुल सात हॉकी खिलाड़ी सवार थे।

ये सभी खिलाड़ी होशंगाबाद से इटारसी जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पलट कर सड़क के नीचे जा गिरी। इस हादसे में चार खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार होशंगाबाद में ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। यह सभी उसमें ही भाग लेने के लिए आए थे। टीमों के ज्यादा होने से कुछ खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था इटारसी में की गई थी। सह सभी खिलाड़ी अपने ही वाहन से इटारसी के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और जरूरत पड़ने पर भोपाल स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending