Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मऊः सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रसोई गैस का सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हैं।

धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया। इस घटना पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने और इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

प्रत्याक्षदर्शियों के मुताबिक, वलीदपुर नगर के संगत जी के पास छोटू विश्वकर्मा के घर में सुबह सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए पहुंच गए।

इस बीच सिलेंडर एक तेज धमाके के साथ फट गया, जिसमें उस मकान के साथ-साथ आसपास के दो अन्य मकान भी मलबे में तब्दील हो गए।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मकान में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। फिलहाल राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

 

प्रादेशिक

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह की मौत

Published

on

Loading

हैदराबाद। हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के कोडाद शहर में दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को कोडाद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। मृतकों की पहचान माणिक्यम्मा, चंदर राव, कृष्णम राजू, स्वर्णा, श्रीकांत और लास्या के रूप में हुई है। खम्मम जिले का रहने वाला यह परिवार विजयवाड़ा जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि टक्कर का कारण तेज रफ्तार थी। कार चला रहे व्यक्ति को ट्रक खराब होने का पता ही नहीं चला।

Continue Reading

Trending