Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

सीएम त्रिवेंद्र ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। वाल्मीकि जयंती पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण जैसी कालजयी रचना के माध्यम से विश्व को सत्य, कत्र्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया है। भगवान श्री राम का आदर्श जीवन समाज के लिए प्रेरणास्पद है।

”समाज के कमजोर वर्ग के लिए महर्षि वाल्मीकि का उदार दृष्टिकोण प्रेरणादायी है। महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं समाज को आज भी प्रेरित करती हैं। हमें उनकी शिक्षाओं को अपनाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में मददगार बनना होगा।” मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने  आगे कहा।

Continue Reading

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

Loading

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है। अब अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उधर, हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन की ओर से आदेश के अनुपालन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि आज से इस मामले में आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अब्दुल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला करने के संगीन आरोप के साथ ही सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द कर मस्जिद और मदरसा बनाने का भी आरोप है। हल्द्वानी हिंसा में 6 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई अब्दुल मलिक से की जाएगी। पुलिस मलिक की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन के लोग, निगमकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए थे। जबकि, छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 31 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Reading

Trending